CG : भिलाई-3 में 17 मई से शुरू होगा 73वां सालाना उर्सपाक और भाईचारा महोत्सव
कुतुब-ए-भिलाई हज़रत सैय्यद बाबा रहमतुल्ला अलैह का 73वां सालाना उर्सपाक और भाईचारा महोत्सव 17 से 20 मई तक अकीदत और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मुस्लिम समाज सहित सभी समुदायों में उत्साह है और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 मई को परचम कुशाई के साथ उर्सपाक की शुरुआत होगी, वहीं शाम को शाही संदल का जुलूस निकाला जाएगा। मस्जिद और आस्ताने आलिया को आकर्षक रोशनी और इस्लामिक सजावट से सजाया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
भिलाई-3 मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित इस भाईचारा महोत्सव में हर साल हजारों जायरीन शामिल होते हैं। आयोजन में सभी धर्मों के लोग भाग लेते हैं, जो आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करता है। उर्सपाक में 18 और 19 मई को देश के मशहूर कव्वालों के बीच कव्वाली मुकाबले भी होंगे। कार्यक्रम में भूपेश बघेल, विजय बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मस्जिद मजार कमेटी अध्यक्ष रुस्तम खान ने बताया कि उर्सपाक के अंतिम दिन 20 मई को जायरीन के लिए लंगर का विशेष आयोजन किया जाएगा।