CG : जानें आने वाले कुछ दिनों तक कैसे रहेगा मौसम, कहाँ पहुंच... - CG Sandesh

CG : जानें आने वाले कुछ दिनों तक कैसे रहेगा मौसम, कहाँ पहुंचा मानसून...

प्रदेश में तेज गर्मी के साथ-साथ आंधी और हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में धूप और छांव की स्थिति बनी रहेगी। अगले चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।

वहीं, कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। इस बीच, मानसून आज अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर चुका है। इसके 26 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद है।


अन्य सम्बंधित खबरें