news-details

बस्तर में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

जगदलपुर में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर पहुंच चुके हैं। वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठक में शामिल होने आज जगदलपुर पहुंचेंगे।

जगदलपुर के निजी होटल एंबीशन में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक को लेकर शासन और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बैठक में क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा, अंतरराज्यीय समन्वय और विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक को लेकर पूरे बस्तर संभाग में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।



अन्य सम्बंधित खबरें