news-details

CG : पेट्रोल-डीजल को राज्य सरकार ने की यह अपील

छत्तीसगढ़ में  2 हजार 516 पेट्रोल पंप हैं संचालित

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में 3 करोड़ 28 लाख लीटर से अधिक पेट्रोल और 7 करोड़ 75 लाख लीटर से ज्यादा डीजल उपलब्ध है।

खाद्य विभाग ने सभी ऑयल कंपनियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिन पेट्रोल पंपों पर स्टॉक कम है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

प्रदेश में कुल 2 हजार 516 पेट्रोल पंप संचालित हैं। पिछले दिनों मांग बढ़ने के कारण पेट्रोल की खरीद में 43 प्रतिशत और डीजल की खरीद में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण न करें।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें