news-details

CG : कार-बाइक की भिडंत, 1 की मौत, 3 युवक गंभीर रूप से घायल

जांजगीर जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में कार और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा अकलतरा के खटोला गांव में हुआ, बताया गया है कि बाइक में चार युवक सवार थे, जो कोटगढ़ गांव के निवासी हैं।

बताया गया कि बाइक बुधराम धीवर (35) रहा था, जिसकी हादसे में मौत हो गई.

हादसे के बाद घायलों को अकलतरा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें