news-details

CG : दिन में कहते थे पेट्रोल नहीं है, रात में होती थी बिक्री, पंप सील

जिला प्रशासन रायगढ़ ने मंगलवार देर रात खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप को सील कर दिया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप में शासन द्वारा निर्धारित संचालन और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम को पेट्रोल पंप संचालन में कई अनियमितताएं मिलीं। सुरक्षा संबंधी प्रावधानों और आवश्यक निर्देशों की अनदेखी पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी और खरसिया तहसीलदार की मौजूदगी में की गई।

जिला प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ता हितों और आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि जिले में संचालित पेट्रोल पंपों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, दिन में पेट्रोल नहीं है कहकर लोगों को लौटाया जा रहा था और रात को पेट्रोल बेचा जाता था, जिसकी शिकायत पर कार्रवाई की गई है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें