छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शुल्क बढ़ाने आदेश, जानें कितनी होगी फीस...
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शिक्षा सत्र के लिए सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क बढ़ाने का आदेश जारी किया है। यह नई दरें सरकारी स्कूलों के साथ-साथ स्वामी आत्मानंद स्कूलों और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में भी लागू होंगी।
जारी आदेश के अनुसार, हाईस्कूल स्तर के विद्यार्थियों का स्थानीय शुल्क अब 410 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। वहीं, उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को अब 445 रुपये की जगह 550 रुपये शुल्क देना होगा। विभाग के अनुसार नई शुल्क दरें आगामी षिक्षा सत्र से लागू की जाएंगी।
अन्य सम्बंधित खबरें