CG : स्मार्ट कंट्रोल, डिजिटल कम्युनिकेशन तकनीक से लैस हैं डायल-112 वाहन
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने “डायल- 112 फेस-टू नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में इस सेवा का शुभारंभ करते हुए 54 नये इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि सभी वाहन अत्याधुनिक जीपीएस सिस्टम, स्मार्ट कंट्रोल, मॉनिटरिंग सिस्टम और डिजिटल कम्युनिकेशन तकनीक से लैस है। वहीं, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के पुराना पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में 16 आधुनिक आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी बलौदाबाजार स्थित रक्षित केंद्र परिसर से डायल-एक सौ बारह वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
अन्य सम्बंधित खबरें