CG : बायसन से दहशत, युवक का फाड़ा पेट, मौत
बारनवापारा के वन विकास निगम रवान क्षेत्र में बायसन का तांडव देखने को मिला है। तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए ग्रामीणों पर बायसन ने अचानक हमला कर दिया। अलग-अलग हमलों में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि हमला इतना खतरनाक था कि युवक का पेट पूरी तरह फट गया।
वहीं घायल महिलाओं के जांघ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें कई टांके लगाने पड़े हैं। घटना गजराडीह, मुरुमडीह और रवान क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान देवेंद्र साहू के रूप में हुई है।
वहीं घायल महिलाओं के नाम पंचबाई और गायत्री यादव बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
अन्य सम्बंधित खबरें