CG : परीक्षा से पहले सक्रीय हो जाते हैं फर्जी पेपर लीक के दा... - CG Sandesh

CG : परीक्षा से पहले सक्रीय हो जाते हैं फर्जी पेपर लीक के दावे, शिक्षा मंत्री ने की बैठक

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मेटा, गूगल और टेलीग्राम सहित प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित गलत सूचनाओं के बढ़ते प्रसार पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। यह बैठक 21 जून को होने वाली नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कई ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट है जो परीक्षाओं से पहले अत्यधिक सक्रिय हो जाते हैं तथा फर्जी पेपर लीक के दावे, क्लिकबेट सामग्री और अपुष्ट जानकारी फैलाते हैं। 

इससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता और भ्रम की स्थिति पैदा होती है। एक अन्य बैठक में, शिक्षा मंत्री ने आगामी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया। 

प्रधान ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि गलत सूचनाओं पर तेजी से अंकुश लगाया जा सके और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनी रहे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें