CG : डीजल संकट से किसान परेशान, कांग्रेस विधायक बलेश्वर साहू... - CG Sandesh

CG : डीजल संकट से किसान परेशान, कांग्रेस विधायक बलेश्वर साहू ने सरकार को घेरा

जांजगीर जिले में बढ़ती डीजल किल्लत और किसानों को समय पर डीजल नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस विधायक बलेश्वर साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खेती के महत्वपूर्ण समय में डीजल की कमी से किसान गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। विधायक बलेश्वर साहू ने कहा कि किसान ट्रैक्टर लेकर पेट्रोल पंपों में लंबी कतारों में खड़े हैं, लेकिन 24 घंटे इंतजार के बाद भी उन्हें डीजल नहीं मिल पा रहा है। 

उन्होंने इसे चिंताजनक स्थिति बताते हुए कहा कि सरकार को तत्काल ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रबी फसल की कटाई का कार्य चल रहा है, वहीं खरीफ सीजन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। 

ऐसे में डीजल की कमी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। कांग्रेस विधायक ने सरकार से किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें