भारतीय सेना भर्ती 2027 : परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड जार... - CG Sandesh

भारतीय सेना भर्ती 2027 : परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड जारी

01 जून से 12 जून तक होगी सेना भर्ती की ऑनलाइन CEE परीक्षा

भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 हेतु आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीख भारतीय सेना द्वारा घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए यह ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तथा 08 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के पांच शहरों भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर के कुल 10 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन ऑनलाइन परीक्षा 3 से 4 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाने शुरू हो चुके हैं। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
      
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों को दलालों एवं भ्रामक व्यक्तियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। 


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें