CG: टर्निंग पॉइंट पर अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार, भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर
सक्ति। जिले के हसौद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहाँ डीडी ढाबा के आगे टर्निंग पॉइंट पर एक तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में ग्राम डोडमा निवासी दिलेश्वर पटेल, पिता रेशम लाल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बाइक, जो कि होंडा लीवो थी, में दो लोग सवार थे। हादसे में साथ बैठे किशन पटेल, पिता जगदीश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसा टर्निंग पॉइंट पर तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण खोने की वजह से हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना बीती रात 9 बजे की है।
अन्य सम्बंधित खबरें