“किसान साथी” एप्प से मिलेगी फसल, मिट्टी, कीटनाशक संबंधी जानक... - CG Sandesh

“किसान साथी” एप्प से मिलेगी फसल, मिट्टी, कीटनाशक संबंधी जानकारियां

बीआईटी मेसरा रांची में पांच दिवसीय फैक्ल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के आयुक्त सुशांत गौरव शामिल हुए। इस दौरान विशेषज्ञों ने “इमर्जिंग कंट्रोल एंड डिजिटल टेक्नॉलोजिज फॉर सस्टेनेबल ग्रीन एनर्जी सिस्टम्स” विषय पर विचार रखे। वहीं, संस्थान के छात्र मयंक नारायण ने किसान साथी ऐप लॉन्च किया। जो कृषि और किसान हित में कारगर साबित होगा।

रांची के बीआईटी मेसरा में पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से जुड़े विशेषज्ञों ने “इमर्जिंग कंट्रोल एंड डिजिटल टेक्नॉलोजिज फॉर सस्टेनेबल ग्रीन एनर्जी सिस्टम्स” पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कृषि नवाचार संबंधी ऐप डेवलपमेंट की भी सराहना की।

इस दौरान इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र मयंक नारायण ने किसान साथी ऐप लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि यह ऐप कृषि और किसान कल्याण में कारगर साबित होगा। यह ऐप किसानों के सहूलियत के लिए विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है।

कार्यक्रम में शामिल आईआईटी कानपुर के इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र प्रांशु पाटिदार ने ऐप निर्माण में सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि किसान साथी ऐप निर्माण का उद्देश्य किसानों का उत्थान करना है। इससे किसानों को फसल, मिट्टी, कीटनाशक संबंधी जानकारियां वन क्लिक पर उपलब्ध होंगी।

पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने ईवी चार्जिंग और ग्रिड इंटरएक्शन, ग्रीन हाईड्रोजन पावर सप्लाईज जैसे कई विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समन्वयक गौरी शंकर गुप्ता ने कहा कि वैलेडेटरी सेशन के दौरान सस्टेनेबल एनर्जी के ऊपर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जहां विशेषज्ञों ने सस्टेनेबल ग्रीन एनर्जी और आधुनिक डिजिटल तकनीकों पर अपने विचार साझा किए, वहीं छात्र मयंक नारायण द्वारा लॉन्च किया गया “किसान साथी” ऐप कृषि क्षेत्र में नई उम्मीद बनकर सामने आया है। संस्थान का यह प्रयास शिक्षा, तकनीक और समाजहित को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें