CG : जन्म-मृत्यु पंजीयन में देरी, समय पर नहीं पहुँचते पंचायत... - CG Sandesh

CG : जन्म-मृत्यु पंजीयन में देरी, समय पर नहीं पहुँचते पंचायत सचिव, निलंबित

सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत परसापाली के सचिव सुदर्शन हिरवानी को निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई धरती आबा शिविर के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सचिव के खिलाफ गंभीर शिकायतें की थी।

शिविर में सरपंच और पंचों ने बताया कि सचिव नियमित रूप से पंचायत कार्यालय नहीं आते, आम लोगों के आवेदन नहीं लेते तथा जन्म-मृत्यु पंजीयन जैसे जरूरी कार्य भी लंबित रखे जाते हैं। शासकीय कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया गया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें