तालपुरी फॉरेस्ट नर्सरी में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते... - CG Sandesh

तालपुरी फॉरेस्ट नर्सरी में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू

दुर्ग। तालपुरी फॉरेस्ट नर्सरी परिसर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार नर्सरी में लगे पेड़ों और आसपास के हिस्सों में अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकते हुए उस पर नियंत्रण पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इसे अज्ञात माना जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में राहत कार्य किया गया। मौके पर अग्निशमन सहायक प्रभारी एवं स्टेशन प्रभारी प्रवीण बारा और संतोष पाण्डेय मौजूद रहे। वहीं अग्निशमन दल प्रभारी विजय चतुर्वेदी और घनश्याम यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ी घटना होने से टल गई।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें