CBSE को त्रुटिरहित पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने में मदद करेगा IIT मद्रास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) को त्रुटिरहित पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने में सहायता के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) मद्रास और आई.आई.टी कानपुर के प्रोफेसरों और तकनीकी विशेषज्ञों का एक दल तैनात करने का निर्देश दिया है। यह निर्णय सी.बी.एस.ई के परीक्षा परिणाम सेवा पोर्टल के संबंध में विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंताओं और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि दोनों आई.आई.टी के विशेषज्ञ दल प्रणाली में तकनीकी सुधार लागू करेंगे और विशेष रूप से पोर्टल की स्थिरता तथा सर्वर के सुचारू संचालन की जांच करेंगे। यह दल समग्र आईटी अवसंरचना की मजबूती, लॉगिन प्रमाणीकरण, उपयोगकर्ता पहुंच प्रणाली, भुगतान गेटवे की सटीकता और सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक उपाय करने में सहायता करेगी।