CG : पंचायतों में 392 और नगरीय निकायों में 240 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
प्रदेश में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम और उपचुनाव के तहत एक जून को मतदान होगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
नगरीय निकायों में कुल दो सौ चालीस तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों में कुल तीन सौ बयानवे अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायतों में पंच के छह सौ चालीस पदों और सरपंच के पन्द्रह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। जबकि जनपद सदस्य के सभी दस पदों के लिए कुल इकतालीस उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, नगरीय निकायों में सभी रिक्त पदों पर न तो कोई नामांकन निरस्त हुआ और न ही कोई निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें