CG : इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किये जरूरी ... - CG Sandesh

CG : इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किये जरूरी निर्देश जारी किए

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में इबोला संक्रमण की रोकथाम को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी निर्देश में एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच, संदिग्ध मामलों की पहचान और आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर को स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन, रेफरल और आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था को पूरी तरह तैयार रखने कहा है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। 

गौरतलब है कि कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद दुनियाभर में सतर्कता बढ़ाई गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर चुका है। इसी के मद्देनजर भारत में भी एहतियात बढ़ाए जा रहे हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें