छत्तीसगढ़ के किसानों को इस साल कम मिलेगा यूरिया और DAP - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के किसानों को इस साल कम मिलेगा यूरिया और DAP

अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितयों के चलते प्रदेश के किसानों को इस वर्ष यूरिया और डीएपी पिछले वर्ष के मुकाबले थोड़ा कम दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार बीते वर्ष किसानों को वितरित की गई उर्वरक की मात्रा के आधार पर इस वर्ष का कोटा तय किया गया है। 

इसके तहत इस वर्ष किसानों को यूरिया की 80 प्रतिशत मात्रा ही पारंपरिक यूरिया के रूप में दी जाएगी। शेष 20 प्रतिशत मात्रा उपलब्धता के आधार पर प्रदान की जाएगी या उसके बदले नैनो यूरिया दिया जाएगा। डीएपी वितरण भी पिछले वर्ष के मुकाबले साठ प्रतिशत ही किया जाएगा। शेष मात्रा के लिए वैकल्पिक एनपीके उर्वरक या नैनो डीएपी उपलब्ध कराया जाएगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें