समय से 6 दिन पहले ही आ गया मानसून - CG Sandesh

समय से 6 दिन पहले ही आ गया मानसून

मौसम विभाग ने बताया है कि मिज़ोरम में आज मॉनसून की शुरुआत हो गई है। अधिकारियों ने लोगों से बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही सतर्क रहने का आग्रह किया है। विभाग ने बताया कि इस साल मिज़ोरम, पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों और केरल में मॉनसून समय से छह दिन पहले ही आ गया है। 

आइजोल में क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक सुधीर कुमार द्विवेदी ने बताया कि विशेषज्ञों ने पहले 26 मई को मॉनसून के आगमन का अनुमान लगाया था। उन्होंने कहा कि मॉनसून के आगमन का निर्धारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के स्‍तर के वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ-साथ बारिश की गतिविधियों के आधार पर किया जाता है। इन्हीं अवलोकनों के आधार पर, विभाग ने आधिकारिक तौर पर मॉनसून के आगमन की घोषणा की।

विभाग ने यह चेतावनी भी दी है कि बारिश के मौसम में मिज़ोरम में भूस्खलन का खतरा बहुत अधिक रहता है। निवासियों और वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे, विशेष रूप से भारी बारिश के दौरान, सावधानी बरतें।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें