CG : कलेक्टर रोज सरकार को भेजेंगे वर्षा और संभावित क्षति की रिपोर्ट
मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और आपदाओं से निपटने के लिए राज्य स्तरीय उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक हुई।
बैठक में सभी जिला कलेक्टरों से कहा गया कि एक जून से प्रतिदिन वर्षा की स्थिति और संभावित क्षति की रिपोर्ट शासन को अनिवार्य रूप से भेजा जाए। साथ ही मुख्य सचिव ने प्रत्येक जिले में बाढ़ नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए । बैठक में बताया गया कि राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें