छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

राज्य सरकार ने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए ‘आदर्ष शहर समृद्धि योजना’ शुरू करने की घोषणा की है। योजना के पहले चरण में प्रदेष के बत्तीस नगरीय निकायों का चयन किया गया है। इनमें बस्तर, सरगुजा और रायपुर संभाग के छह-छह तथा बिलासपुर संभाग के नौ और दुर्ग संभाग के पांच निकाय शामिल हैं। इसके तहत सड़क, जलापूर्ति, ड्रेनेज, परिवहन, पार्क, आवास, ई-गवर्नेंस, स्मार्ट ट्रैफिक और हरित क्षेत्रों सहित नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। 

योजना के तहत कार्य चयन और निरीक्षण के लिए संभाग स्तरीय समितियों का गठन किया गया है, जिन्हें पंद्रह दिनों में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देष दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि आदर्श शहर समृद्धि योजना प्रदेश के शहरी विकास को नई गति और नई दिशा देने का काम करेगी। वहीं, उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के हर नगर में नागरिकों को बेहतर अधोसंरचना और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें