प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी - CG Sandesh

प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 04 जून 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थी 25 मई 2026 से व्यापम की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

व्यापम के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। सुबह 9.30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। हल्के रंग के कपड़े पहनकर आने तथा इलेक्ट्रॉनिक सामग्री नहीं लाने के निर्देश दिए गए हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें