CG : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों पर भर्ती शुर... - CG Sandesh

CG : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों पर भर्ती शुरू

एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है। इस भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद ग्राम किस्टाराम के मंगलगुडा व वेदेपाड 2, कोत्ताचेरू, करीगुडम के पालोडी करीगुडम, बडेकेडवल के पामलूर 2, गोलापल्ली के तुमलबटटी, बुरकलंका के कनाईमरका, सिंगाराम के भंडारचिलका, सेन्दुरगुडा के कुमडतोंग,

वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ग्राम मेहता के वेलपोच्छा व दुरमा 2, भेज्जी के ओन्देरपारा, करीगुडम के पेसलपाड व टेटेमडगू 2, गोलापल्ली के तुमाबांगू, पेन्टापाड के एन्टापाड 1, टेटराई के कसलपाड, नगर पालिका कोंटा के वार्ड क्रं 12 केंद्रों में रिक्त हैं।
   
 इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार दिनांक 20 मई 2026 से 04 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से https://aww.e-bharti.in पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय सुकमा अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें