क्या शराब बैन करने वाली है सरकार? जानें सच्चाई...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर वाले एक ग्राफिक को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 30 सितंबर से पश्चिम बंगाल में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने 8 मई 2026 को एक वायरल ग्राफिक्स को शेयर करते हुए यह दावा किया था। वहीं, एक अन्य फेसबुक यूजर ने अलग ग्राफिक्स के जरिए इस वायरल दावे को शेयर किया।
पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। हमारी पड़ताल में सामने आया कि गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है।
अन्य सम्बंधित खबरें