सरकारी नौकरी : 607 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी  - CG Sandesh

सरकारी नौकरी : 607 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती के तहत कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें राज्य सेवा के 192 और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। 

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी, जो 3 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। 

प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जबकि मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक स्वरूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है और इसी के आधार पर परीक्षाओं का आयोजन होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार पदों का विवरण, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

ऑफिसियल नोटीफिकेशन - PDF


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें