CG : मछली ने किसानों को बनाया लखपति - CG Sandesh

CG : मछली ने किसानों को बनाया लखपति

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा विकासखंड के दो किसानों ने परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए मत्स्य पालन के क्षेत्र में सफलता की नई कहानी लिखी है। पप्पू धीवर और मनीष वर्मा ने लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में तालाब तैयार कर आधुनिक तरीके से मछली पालन शुरू किया और आज हर साल लाखों रुपए की आय अर्जित कर रहे हैं। उनकी यह सफलता अब पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है। दोनों किसानों ने रोहू, कतला और मृगल जैसी मछलियों का पालन शुरू किया। शुरुआत में छोटे स्तर से शुरू हुआ यह व्यवसाय अब बड़े स्वरूप में बदल चुका है। 

किसानों का कहना है कि पहले वे केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर थे, लेकिन मत्स्य पालन अपनाने के बाद उनकी आय में लगातार बढ़ोतरी हुई है। अब वे बड़े पैमाने पर मछलियों का उत्पादन कर बाजार में सप्लाई कर रहे हैं। मत्स्य निरीक्षक आस्था देशमुख ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ इन किसानों को दिया गया है। इसके तहत पोंड लाइनर, तालाब निर्माण, पिकअप वाहन, आइस बॉक्स और जाल उपलब्ध कराए गए हैं, जिन पर शासन की ओर से अनुदान भी प्रदान किया गया। 

उप संचालक मत्स्य पालन वी.के. वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और आर्थिक अनुदान दिया जा रहा है। भाटापारा क्षेत्र के किसान आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन कर बेहतर उत्पादन ले रहे हैं, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही इस व्यवसाय से आसपास के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें