बसना : पर्रापाट में एक दिवसीय रामायण कथा का होगा आयोजन - CG Sandesh

बसना : पर्रापाट में एक दिवसीय रामायण कथा का होगा आयोजन

सुप्रसिद्ध मानस मंडलियाँ देंगी संगीतमय प्रस्तुतियां

आयोजन को लेकर उत्साहित हैं ग्रामीण

बसना विकासखंड के ग्राम पर्रापाट में एक दिवसीय रामायण कथा का आयोजन होने वाला है. पर्रापाट में 1 जून से रामायण कथा की महफिल सजेगी, जिसमें नीलकुमार मानस मंडली पहंदा (सारंगढ़), रमेश साहू मानस परिवार - पेण्ड्री हसौद (सक्ती) सहित अंचल के कई सुप्रसिद्ध मानस मंडलियां अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगी.

आयोजन समिति ने बताया कि 1 जून 2026 को भव्य कलशयात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुवात होगी. अगले दिन 02 जून को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण किया जाएगा. इस रामायण कथा में आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे और कथा श्रवण करेंगे. इन दो दिनों में राम भजन से गाँव का माहौल भक्तिमय रहेगा. समिति द्वारा जोर-शोर से आयोजन की तैयारी की जा रही है. ग्रामीण आयोजन की तैयारी में सहयोग प्रदान कर रहे हैं.

आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.  उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से गाँव में सुख-समृद्धि के साथ ही एकता की भावना का विकास होता है. 


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें