वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर के नीचे
नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में लगभग 1.5 प्रतिशत की कमी आई है, जिससे ऊर्जा बाजार में हलचल देखी जा रही है।
कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 1.7 प्रतिशत गिरकर 92 डॉलर 14 सेंट प्रति बैरल पर पहुंच गई। वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी करीब 1.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87 डॉलर 64 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।
विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक मांग और आपूर्ति की स्थिति, आर्थिक संकेतकों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों का असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखा जा रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
अन्य सम्बंधित खबरें