CG : पानाबरस रियासत के राजकुमार सहित 200 लोगों ने थामा भाजपा का दामन
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान वे पानाबरस ग्राम में सर्व समाज द्वारा आयोजित “आदिम आस्था स्थलों का संरक्षण एवं जनजातीय संस्कृति सुरक्षा अभियान” की महासभा में शामिल हुए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आदिम आस्था से जुड़े देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पानाबरस रियासत के राजकुमार लक्ष्मेंद्र शाह सहित लगभग 200 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडे ने सभी नए सदस्यों को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी परिवार में स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आदिम आस्था स्थलों का संरक्षण एवं संवर्धन तथा जनजातीय संस्कृति की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और आदिम विरासत को हर हाल में सहेजकर जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। बाइट — विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।