इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी मुसीबत, शादी का झांसा देकर युव... - CG Sandesh

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी मुसीबत, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सक्ती : जिले में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 25 मई 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर राकेश टंडन नामक युवक से हुई थी। आरोप है कि 11 मई को युवक ने उसे मिशन चौक बुलाया और शादी का झांसा देकर बाइक से एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी बाद में युवती को बिलासपुर, गोंदिया तथा महाराष्ट्र के कराड-मलकापुर क्षेत्र में ले गया, जहां उसे एक घर में रखकर लगातार शोषण किया गया। आरोपी द्वारा पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में साइबर टीम की सहायता से आरोपी की तलाश की गई।

पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद उसे 29 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



अन्य सम्बंधित खबरें