CG : भाजपा कार्यकर्ता से अशिष्ट व्यवहार करने वाले जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निलंबित
दुर्ग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आज एक आदेश जारी कर निलंबित कर दिया गया है. यह आदेश कार्यालय आयुक्त, दुर्ग संभाग द्वारा जारी किया गया है.
सुशासन तिहार में दुर्ग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे वे आम जनता से अशिष्ट व्यवहार करते नजर आ रहे थे. आम जनता कोई और नहीं बल्कि भाजपा के महामंत्री बताये जा रहे थे. जिनके साथ क्षेत्र के विधायक के समक्ष जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार किया गया.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश कुमार पाण्डेय ने यह तक कह दिया था कि तुझे जो करना है कर ले, और उनका लहजा काफी ताव में नजर आ रहा था, रूपेश कुमार पाण्डेय विधायक के सामने बीजेपी के कार्यकर्ता को उंगली दिखाते भी नजर आ रहे थे.
जिसके बाद लोगों के मन के तरह तरह के सवाल थे, कि क्या भाजपा कार्यकर्ता पर अधिकारी हावी है. क्या अधिकारी अब जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनते.
सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम थनौद में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर का यह वीडियो क्लिप वायरल हुआ और रूपेश कुमार पाण्डेय आम जनता से अशिष्ट व्यवहार और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के लिए निलंबित हो गए।
मुछों पर ताव देने वाले ये अधिकारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1965 के नियम 3 और नियम 3-क के सर्वथा विपरीत पाए जाने पर यह कार्यवाही किया गया.
बताया गया कि पाण्डेय द्वारा कारण बताओ नोटिस का भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. जिसके बाद संभागीय आयुक्त को मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत यह निलंबन की कार्रवाई की गई.
निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा, रूपेश कुमार पाण्डेय के निलंबित होने के बाद, जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार जिला पंचायत दुर्ग के प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी महेन्द्र कुमार जांगड़े को सौंपा गया है.
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.