सरायपाली : बॉयफ्रेंड के घर शादी की बात करने गई युवती के साथ ... - CG Sandesh

सरायपाली : बॉयफ्रेंड के घर शादी की बात करने गई युवती के साथ मारपीट

सरायपाली थाने में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, युवती बसना क्षेत्र के एक गाँव की निवासी है. जो सरायपाली में रहती है.

युवती ने बताया कि वे पिछले 08 वर्षों से रिलेशनशिप में हैं. 01 जून 2026 को सुबह करीबन 10 बजे युवती अपने बॉयफ्रेंड के घर शादी की बात करने गई थी. इसी दौरान उसके बॉयफ्रेंड और उसके परिजनों ने एकराय होकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की. मारपीट से युवती के चेहरे गाल, पीठ में खरोच आई है. घटना को आसपास के लोगों ने देखा और बीच बचाव किया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सूरज और अन्य के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें