सरायपाली : पानी लेने गई महिला को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर - CG Sandesh

सरायपाली : पानी लेने गई महिला को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम जोगनीपाली के पास पदमपुर रोड़ पर बाइक की टक्कर से पानी भरने गई महिला घायल हो गई. हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 07 जोगनीपाली निवासी चन्द्रकांति बारिक 29 मई 2026 को रात करीब 8 बजे घर के सामने निर्मल साहू के वाहन धुलाई सेंटर के नल से पानी लाने पैदल गई थी, इसी दौरान ग्राम अर्जुण्डा की ओर से आ रही मोटर सायकल सुपर स्प्लेन्डर क्रमांक CG 06 GF 0471 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गई. बाइक चालक भी हादसे में घायल हो गया. 

हादसे के बाद चंद्रकांति बारिक को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया. जहाँ से रिफर करने पर ओम अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें