बसना : दो गाँव में पुलिस ने अवैध शराब मामले में की कार्रवाई, 61 लीटर शराब जप्त
बसना पुलिस ने 1 जून को रात करीब 8 बजे ग्राम तोषगांव के तालाब के किनारे अवैध शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे दो लोगों को पकड़ा. वहीँ एक दुसरे मामले में ग्राम खैरजुडी डीपापारा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने आरोपी कुंजराम अजगला पिता फिरंगी अजगला उम्र 47 साल निवासी तोषगांव के कब्जे से एक 25 लीटर वाली नीला रंग के डिब्बा में भरा करीब 21 लीटर महुआ शराब कीमती 4200 रूपये तथा आरोपी पन्नालाल अजगला पिता धनसिंग अजगला उम्र 20 साल निवासी तोषगांव के कब्जे से करीब 25 लीटर महुआ शराब कीमती 5000 रूपये जप्त किया है.
इसी तरह ग्राम खैरजुडी डीपापारा से दुर्योधन सिदार पिता राजेन्द्रन सिदार उम्र 35 साल के कब्जे से जरीकेन में भरी हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब करीबन 15 लीटर कीमती 3000 रूपये जप्त किया गया. तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2)-LCG के तहत अपराध कायम किया गया है.