राष्ट्रीय छात्र लैपटॉप योजना 2026’ का दावा फर्जी, सरकार ने द... - CG Sandesh

राष्ट्रीय छात्र लैपटॉप योजना 2026’ का दावा फर्जी, सरकार ने दी सफाई

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘राष्ट्रीय छात्र लैपटॉप योजना 2026’ से जुड़े दावों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह फर्जी बताया है। वायरल संदेशों में दावा किया जा रहा था कि सरकार छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है, लेकिन सरकार ने ऐसी किसी भी योजना के अस्तित्व से इनकार किया है।

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की फैक्ट चेक इकाई ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में स्पष्ट किया है कि ‘राष्ट्रीय छात्र लैपटॉप योजना 2026’ नाम से केंद्र सरकार की कोई योजना संचालित नहीं की जा रही है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है।

PIB ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक और अप्रमाणित जानकारी पर विश्वास न करें तथा किसी भी सरकारी योजना की जानकारी केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइटों और विश्वसनीय स्रोतों से ही प्राप्त करें।

फैक्ट चेक इकाई ने कहा कि इस प्रकार के फर्जी संदेश लोगों को भ्रमित करने और उनकी व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से भी प्रसारित किए जा सकते हैं। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और संदिग्ध लिंक या वेबसाइटों पर अपनी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई है।

सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि ‘राष्ट्रीय छात्र लैपटॉप योजना 2026’ से संबंधित वायरल दावा पूरी तरह भ्रामक और असत्य है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें