मूल्य वृद्धि के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन, सरकार के नाम सौंपा ... - CG Sandesh

मूल्य वृद्धि के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन, सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन

कोरबा : रोजमर्रा की जरूरतों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने नाराजगी जताई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण और आम लोगों को राहत देने की मांग की।

प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे माकपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि खाद्य सामग्री समेत आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता, खासकर मजदूर और निम्न आय वर्ग के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के कारण सर्वहारा वर्ग और गरीब परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

माकपा ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखने, जनहित में राहतकारी कदम उठाने और आम लोगों को महंगाई से राहत दिलाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यदि महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो जनता की परेशानियां और बढ़ेंगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें