CG : डेढ़ करोड़ के गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस ने कटकलिया मार्ग पर दो वाहनों से लगभग तीन सौ किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रूपए बताई गई है।
पुलिस ने इस मामले में तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो चारपहिया वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहे थे।
आरोपियों की पहचान निखिल कश्यप पिता अशोक कश्यप 23 साल, निवासी रामानुजगंज जेल रोड़ वार्ड नंबर 03, बरून्दा घाटपारा थाना रामानुंजगंज, जिला बलरामपुर, रिंकु कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 28 साल निवासी नवानगर चिरगापारा, थाना दरिमा जिला सरगुजा तथा धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश कुमार मौर्य उम्र 27 साल निवासी हराटोला थाना राजेन्द्रनगर जिला अनूपपुर (MP) के रूप में हुई है।
अन्य सम्बंधित खबरें