छत्तीसगढ़ में एक ही दिन दो परीक्षाएं, हाई कोर्ट ने तिथियों में बदलाव से किया इंकार
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने प्रदेश में एक ही दिन में आयोजित होने जा रही दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव से इंकार कर दिया है।
एक याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कहा कि डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेषन-डी.एल.एड की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है, इसलिए परीक्षार्थियों के पास आगामी परीक्षा में शामिल होने का विकल्प सुरक्षित है। ऐसे में पूरी परीक्षा प्रणाली के कार्यक्रम में हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा।
बता दें, इस वर्ष सीजीपीएससी मैन्स और डी.एल.एड की परीक्षा एक ही दिन आयोजित होगी.
अन्य सम्बंधित खबरें