CG : स्कूली बच्चों ने वन्यप्राणियों की वेशभूषा धारण कर निकाल... - CG Sandesh

CG : स्कूली बच्चों ने वन्यप्राणियों की वेशभूषा धारण कर निकाली रैली

रायपुर में स्कूली बच्चों ने वन्यप्राणियों की वेशभूषा धारण कर रैली निकाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेड़ मत काटो का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा रायपुर में ही एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता और इको क्लब के शिक्षकों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसके अलावा विश्व पर्यावरण दिवस पर आज प्रदेश की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया।




author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें