14 साल तक की युवतियां जरूर लगवाएं यह टीका - CG Sandesh

14 साल तक की युवतियां जरूर लगवाएं यह टीका

अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विदिशा में सेवा का महायज्ञ दूसरे दिन भी जारी है। चिकित्सकों की टीम पूरी निष्ठा से हर नागरिक की जांच और उपचार में जुटी है। 

चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसको वैक्सीन के माध्यम से पूरी तरह से रोका जा सकता है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अपनी 14 साल तक की बेटियों को एचपीवी टीका जरूर लगवाएं। 

यह टीका हमारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है। यह टीका आपकी बेटी के जीवन को सुरक्षित रखने का एक प्रभावी सुरक्षा कवच है। संकोच छोड़िए, डर छोड़िए, जागरूक बनिए। यह टीका स्वस्थ, सुरक्षित और कैंसर मुक्त जीवन की गारंटी है। मैं भी इसके लिए अभियान चलाऊँगा, आप भी इसमें सहभागी बनिए।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें