CG : यात्री ध्यान दें! 12 जून तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यह गाड़ियाँ रहेंगे रद्द
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए 9 से 12 जून तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इसके कारण कई यात्री गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।
रायपुर-डोंगरगढ़, डोंगरगढ़-रायपुर सहित आठ डेमू और मेमू गाड़ियां 10 और 11 जून को रद्द रहेंगी। वहीं रायपुर-डोंगरगढ़ और डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर गाड़ियां दुर्ग स्टेशन तक ही संचालित होंगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले गाड़ियों की परिचालन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
अन्य सम्बंधित खबरें