मुख्यमंत्री साय ने किसानों को खाद-बीज देने को लेकर दिए निर्देश
छोटे और सीमांत किसानों को दें प्राथमिकता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर संभाग की समीक्षा बैठक में कहा है कि किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए और इसकी जवाबदेही संबंधित कलेक्टरों की होगी।
मुख्यमंत्री ने नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में सुपेबेड़ा की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए तेल नदी पर एनीकट निर्माण हेतु सात करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।
अन्य सम्बंधित खबरें