CG : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती - CG Sandesh

CG : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती

जांजगीर-चांपा जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा पिछले पांच महीनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर 250 से अधिक ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जो शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां संबंधित वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में 60 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। 

जानकारी के अनुसार, जिले में सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण शराब पीकर वाहन चलाना था। बढ़ते हादसों को देखते हुए पुलिस विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया। इसके तहत पुलिस की टीम प्रतिदिन शाम से रात 9 बजे तक प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रिंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाती है। साथ ही लोगों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई और जागरूकता अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला है। पिछले पांच महीनों के आंकड़ों के अनुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें