बसना : सरकारी जमीन पर कब्ज़ा की बात पर मारपीट, पति-पत्नी पर केस दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम लिमदरहा से सरकारी जमीन कब्जा करने की बात पर मारपीट की खबर सामने आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, दशमोती सिदार पति पदमन सिदार उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम लिमदरहा 8 जून को सुबह अपने पति के साथ खेत में काम करने गई थी. इस दौरान बैदपल्हीन अपने पति नेहरू ताण्डी के साथ आकर पास में स्थित सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे. जिसे दशमोती ने कहा - तुमन करा का कमी हे की तुमन सरकारी जमीन ला भी कब्जा कर लेत हो सब ला मत कब्जा करो.
इतने में नेहरू ताण्डी अश्लील गालीयां देने लगा और अपनी पत्नि बैदपल्हीन को हाथ में पकडे फावड़े का बेट देकर मारने को कहा. तब उसकी पत्नि बैदपल्हीन हाथ में फावड़ा बेट लेकर दशमोती की ओर भागकर आई और मारी. जिससे दशमोती के पैर के घुटने व बाये हाथ मे चोट आयी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बैदपल्ही न और नेहरू तांडी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.