बसना : ओवर ब्रिज के पास हादसा, बाइक सवार की अस्पताल में मौत - CG Sandesh

बसना : ओवर ब्रिज के पास हादसा, बाइक सवार की अस्पताल में मौत

बसना के खटखटी ओवर ब्रिज के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 2 मार्च को रात करीब 11 बजे श्याम सुंदर बरिहा पिता स्व. टप्पु लाल बरिहा उम्र 40 साल निवासी खुर्शीपार अपने मोटरसायकल क्रमांक CG 04 QB 9550 से अपने बहन को लेने ग्राम खोकसा जा रहा था. इसी दौरान बसना के खटखटी ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ले जाया गया, जहाँ से रिफर करने पर श्रीबालाजी अस्पताल रायपुर में भर्ती कर ईलाज कराया जा रहा था. जहाँ उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने संपूर्ण मर्ग जांच के बाद 8 जून को अज्ञात के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें