CG : 68 सहकारी समितियों से ढाई करोड़ का 27,900 क्विंटल धान ग... - CG Sandesh

CG : 68 सहकारी समितियों से ढाई करोड़ का 27,900 क्विंटल धान गायब, मचा हड़कंप

दुर्ग। जिले की 68 सहकारी समितियों से करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य का 27,900 क्विंटल धान गायब मिलने से हड़कंप मच गया है। भौतिक सत्यापन के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर सामने आया है।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी संबंधित समिति प्रभारियों को 4 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि या तो गायब धान जमा करें या उसकी राशि जमा कराएं, अन्यथा एफआईआर दर्ज की जाएगी,,मामले में पहले ही धमधा और जामगांव आर के समिति प्रभारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। सबसे बड़ी गड़बड़ी धमधा समिति में सामने आई है, जहां 4,646 क्विंटल धान का अंतर पाया गया।जांच में धान उठाव, परिवहन और भंडारण व्यवस्था में गंभीर लापरवाही और अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। वहीं ननकट्टी समिति के प्रभारी ने कमी की राशि जमा कर दी है।


अन्य सम्बंधित खबरें