मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर... - CG Sandesh

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, विधायक रोहित साहू हुए शामिल

राजिम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को राजिम क्षेत्र के कोपरा स्थित कोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान कोपेश्वरनाथ महादेव का विधि-विधान से अभिषेक एवं महाआरती कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं उपलब्धियों के उपलक्ष्य में कोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर में अभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया है।

विधायक ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

पूरे आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें