CG : लिफ्ट देने के बहाने आदिवासी महिला से छेड़छाड़, दो आरोपी... - CG Sandesh

CG : लिफ्ट देने के बहाने आदिवासी महिला से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़। केसीजी जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति की एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरताज खान पिता मुनीम खान, उम्र 29 वर्ष और रितेश मारकंडे पिता संतोष मारकंडे, उम्र 18 वर्ष 9 माह निवासी देवपुराघाट के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता ने 10 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 जून को वह मनरेगा कार्य के लिए फोटो खिंचवाने चूल्हा खोदरा जंगल तालाब जा रही थी। रास्ते में सिरताज खान और उसका साथी मिले और उसे मोटरसाइकिल से छोड़ने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि बांधाटोला के पास सुनसान स्थान पर मोटरसाइकिल रोककर दोनों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए।

शिकायत पर साल्हेवारा थाना में बीएनएस की धारा 74, 75(2), 3(5) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(11) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें